मसालेदार चटपटा तिरंगा पनीर (देखें वीडियो)

 सामग्री :


250 ग्राम ताजा पनीर, 75 ग्राम दही, बेसन पाव कटोरी, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 2 टमाटर, 1/2 छोटा चम्मच अचार मसाला, 1 चम्मच पुदीना चटनी, 3/4 चम्मच चिली सॉस, 3/4 चम्मच टोमॅटो सॉस, लालमिर्च व गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हरा धनिया।


 विधि :


सर्वप्रथम पनीर को 3 भागों में काट लें। हर परत के ऊपर पुदीना चटनी, अचार मसाला, चिली सॉस व टोमॅटो सॉस लगा लें और उसे एक के ऊपर एक रखें। तत्पश्चात बेसन, तेल, नमक, लालमिर्च व गरम मसाला मिलाएं तथा घोल को 5 मिनट तक हिलाएं। अब इसमें पनीर को डुबोकर डीप फ्राई कर लें। उसके बाद उनको 2 भागों में काट लें।


Comments

Popular posts from this blog

चटपटी मटन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी, यहां पढ़ें...

आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी

घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्‍चे केले की सब्‍जी