व्रत पर बनायें दही आलू टमाटर की सब्जी

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :


आलू- एक किलो
टमाटर- 100 ग्राम
हरी मिर्च- पांच
अदरक- डेढ़ इंच
हरी धनिया- डेढ़ बड़े चम्मच
दही- 100 ग्राम
क्रीम- 100 ग्राम
सिंघाड़े का आटा- दो बड़े चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
जीरा- एक बड़ा चम्मच
गरम मसाला- डेढ़ बड़े चम्मच
लाल मिच- पांच साबुत
मक्खन- 200 ग्राम

विधि :


आलू उबालकर फिर छीलकर इनके डेढ़ इंच चौकोर टुकड़े कर लें। टमाटर महीन काट लें। हरी मिर्च व अदरक काट लें। दही में एक चौथाई टी-कप पानी व सिंघाड़े का आटा मिलाकर फेंट लें। क्रीम छान लें। मक्खन गर्मकर साबुत लाल मिर्च, जीरा व हरी मिर्च का छौंक देकर आलू मिला दें। इसमें गरम मसाला, सेंधा नमक, टमाटर, दही, क्रीम व डेढ़ टी-कप पानी देकर उबाल आने तक करीब पांच मिनट पका लें। हरी धनिया व अदरक देकर उतार लें। स्वादिष्ट व पौष्टिक सब्जी सिंघाड़े के आटे से बनी पूड़ियों के साथ गरमागरम परोसें।

Comments

Popular posts from this blog

चटपटी मटन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी, यहां पढ़ें...

आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी

घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्‍चे केले की सब्‍जी