पनीर भुर्जी : स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली वेजिटेरियन रेसिपी, पढ़ें आसान विधि...


- राजश्री कासलीवाल

पनीर भुर्जी यह वेजिटेरियन व्यंजन है। स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली पनीर की सब्जी है। इसको बनाना एकदम आसान है। आप भी अवश्‍य ट्राय कीजिए...

सामग्री :

100 ग्राम पनीर , 2 टमाटर, 1 प्याज (बारीक कटा हुआ), 2 हरी मिर्च, अदरक पिसा हुआ, 2 कली लहसुन, सूखे मसाले- जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, तलने के लिए तेल या घी, नमक स्वादानुसार।

विधि :

* सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें।

* तेल अथवा घी गर्म करके जीरा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक व लहसुन डाल दें।

* गुलाबी होने तक भूनें, उसके बाद टमाटर डालकर उसका पानी सूखने तक चलाती रहें।

* सूखा मसाला डालकर हिलाएं।

* मसाले में पनीर डालकर हल्के हाथ से हिलाएं। अब आपकी पनीर भुर्जी तैयार है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चटपटी मटन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी, यहां पढ़ें...

आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी

घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्‍चे केले की सब्‍जी