पारंपरिक टेस्टी-टेस्टी आम का मीठा अचार कैसे बनाएं, पढ़ें आसान विधि

सामग्री : 


आम का गूदा 2 किलो, 4 किलो शकर, 125 ग्राम बड़ी सौंफ, 125 पिसी हुई लालमिर्च, 25 ग्राम कालीमिर्च, 25 ग्राम कलौंजी, 25 ग्राम पिसी सौंठ, 25 ग्राम बड़ी इलायची, 1 औंस सिरका, 250 ग्राम नमक या अपने स्वाद के अनुसार। 

विधि : 


* सबसे पहले सभी आमों (कैरी) को छीलकर उसकी गुठली निकाल लीजिए। 

* अब उसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लीजिए। 

* किसी स्टील के बर्तन में दो किलो पानी शकर में डालकर उसे तेज आंच पर रखें। 

* जब पानी उबल जाए तो उसमें आम के टुकड़ों को डाल दें। 

* करीब 15-20 मिनट पकने के बाद लालमिर्च व कालीमिर्च पावडर, सौंफ और कलौंजी उसमें डाल दीजिए। 

* लगभग 15 मिनट तक इन चीजों को तेज आंच पर पकाएं और फिर आंच से उतार लें। 

* अब बर्तन पर महीन (बारीक) कॉटन का कपड़ा बांधकर ठंडा होने के लिए उसे किसी खुले स्थान पर रख दीजिए। 

* जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाएं तब उसमें सिरका मिलाकर अचार को किसी मर्तबान/कांच की बरनी में भरकर रख दीजिए। 

* अब तैयार पारंपरिक टेस्टी-टेस्टी आम का मीठा अचार रोटी-पराठे के साथ सभी को खिलाएं। 

Comments

Popular posts from this blog

चटपटी मटन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी, यहां पढ़ें...

आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी

घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्‍चे केले की सब्‍जी