मन को लुभाएगी लाजवाब चटपटी कैरी की चटनी...

सामग्री : 


1 मध्यम आकार का कच्चा आम (कैरी कद्दूकस की हुई), आधा प्याला कद्दूकस नारियल, 1 चम्मच चीनी या थोड़ा-सा गुड़, आधा प्याला बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच चना दाल, पाव चम्मच मैथी दाना, पाव चम्मच जीरा, 2-3 सूखी लाल मिर्च, मीठा नीम, चुटकी भर हींग, छौंक के लिए 1 चम्मच तेल और राई।


विधि : 


सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम कर चना दाल, मैथी और जीरा डालकर भून लें। लाल मिर्च, मीठा नीम, हींग और कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम डालें और 3-4 मिनट तक नरम होने दें। ठंडा होने पर इसमें नारियल, गुड़ या शक्कर, हरा धनिया, हल्दी और नमक डालें
और रोटी-पूरी के साथ परोसें।

Comments

Popular posts from this blog

चटपटी मटन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी, यहां पढ़ें...

आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी

घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्‍चे केले की सब्‍जी