लजीज फलाहारी नमकीन गजक

 सामग्री :


500 ग्राम आलू, 200 ग्राम मूंगफली के दाने (सिके हुए), 1 छोटा चम्मच तिल, 100 ग्राम साबूदाना, सेंधा नमक व काली मिर्च स्वाद के अनुसार, तलने के लिए घी अथवा तेल।



विधि :


* सबसे पहले साबूदाने को दो बार पानी से धोकर आधा घंटा गला दें।

* आलू उबालकर मैश करें

* मूंगफली दाने के छिलके उतार कर प‍ीस लें।

* अब सभी सामग्री मिलाकर नमक व कालीमिर्च डालकर मिश्रण तैयार करें।

* इसकी लोइयां बना कर हाथ से चपटी करें।

* अब घी अथवा तेल में तल लें।

* गरमा-गरम गजक पर तिल के दाने बुरकाएं और लजीज फलाहारी नमकीन गजक पेश करें।


Comments

Popular posts from this blog

हैदराबादी पालक का सालन बनाने की विधि

पनीर भुर्जी : स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली वेजिटेरियन रेसिपी, पढ़ें आसान विधि...

लाजवाब प्रोन्स विथ टोमॅटो ग्रेवी