दक्षिण का जायका : रवा पोंगल

 सामग्री :


1 कप रवा, 1 चम्मच सोया आटा, 1 चम्मच मक्के का आट, 1 चम्मच उड़द दाल, 1 कप गाजर (बारीक कटे हुए), आधा कप मटर के दाने, आधा कप अंकुरित मोठ व चने, नमक, कालीमिर्च स्वादानुसार, तेल 2 चम्मच, राई, हरी मिर्च, मीठा नीम (छौंक के लिए), गार्निश के लिए- हरा धनिया, नारियल का बूरा, 1 चम्मच नींबू का रस, 2 कटे प्याज व 2 कटे टमाटर।
 

विधि :


सर्वप्रथम उड़द दाल एक घंटे के लिए भिगो दें। फिर एक पैन में तेल गरम करें और छौंक की सामग्री डालकर दाल भूनें। तत्पश्चात गाजर, मटर व मोठ डालकर पकाएं। इसमें रवा, सोया आटा व मक्के का आटा डालकर अच्छी तरह भूनें। अब चने उबाल कर डालें। साथ ही नमक, कालीमिर्च व नींबू का रस डालें। 5-6 कप गर्म पानी डालकर तब तक चलाएं, जब तक कड़ाही न छोड़ने लगे।

अब उपमा के सांचे में हरा धनिया, नारियल का बूरा, प्याज, टमाटर डालें व उसके ऊपर पोंगल भरकर सर्विंग प्लेट में निकाल कर गरमा-गरम नारियल चटनी के साथ रवा पोंगल सर्व करें।

Comments

Popular posts from this blog

चटपटी मटन बिरयानी बनाने की सरल रेसिपी, यहां पढ़ें...

आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी

घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्‍चे केले की सब्‍जी